Press "Enter" to skip to content

नए साल पर लालू के घर लगा बधाई देने वालों का तांता, तोहफे लेकर पहुंच रहे कार्यकर्ता

पटना : साल 2025 के आगाज के साथ ही देश विदेश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बिहार के सियासी गलियारे में भी जश्न का माहौल है। राबड़ी आवास में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता राबड़ी आवास गिफ्ट लेकर पहुंच रहे हैं। एक कार्यकर्ता तो न्यू ईयर की पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है।

दरअसल, नए साल के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और लालू प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आरजेडी चीफ भी राबड़ी आवास में चौकी लगाकर बैठ गए हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी हैसियत के मुताबिक लालू के लिए गिफ्ट लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं।

लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी आवास में मौजूद हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। लगातार कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और बधाई देकर वापस लौट रहे हैं। यह सिलसिला सुबह से ही जारी है और देर शाम तक चलने की संभावना है।

इससे पहले लालू ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबी, बेबसी, बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़, सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थ, सफल और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं”।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *