Press "Enter" to skip to content

साल 2025 में सरकारी कर्मियों के लिए 89 अवकाश, जानिए किस महीने में कितनी छुट्टी

साल 2025 में सरकारी कर्मचारी 12 महीनों में करीब तीन महीने छुट्टी पर रहेंगे। 2025 में बिहार सरकार के कर्मियों के लिए कुल 89 दिनों तक अवकाश मिलेगा। बिहार सरकार के वार्षिक कैलेंडर में इन छुट्टियों की जानकारी है। पूरे साल में 52 दिन जहां रविवार का अवकाश रहेगा, वहीं 33 विभिन्न पर्व-त्योहारों के अवसर पर कुल 37 दिनों की छुट्टियां अलग से मिलेंगी।बता दें कि राज्य सरकार ने कर्मियों के लिए प्रतिबंधित (ऐच्छिक ) 22 अवकाशों की सूची अलग से जारी की है। इसमें नव वर्ष 1 जनवरी को भी शामिल किया गया है। इसके तहत सरकारी कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में अधिकतम तीन त्योहार में ही ऐच्छिक अवकाश उपयोग कर सकेंगे।IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)सरकारी कर्मियों को अक्टूबर 2025 में सबसे ज्यादा अवकाश मिलेंगे। अक्टूबर माह में 10 दिन की छुट्टी रहेगी। वहीं सबसे कम जुलाई महीने में चार दिन छुट्टियां ही रहेंगी। नवंबर माह में 5 रविवार को छोड़ एक भी त्योहार नहीं है।

  • जनवरी में पांच दिन
  • फरवरी में 8 दिन
  • मार्च में 9 दिन
  • अप्रैल में 9 दिन
  • मई में 7 दिन
  • जून में 7 दिन
  • जुलाई में 4 दिन
  • अगस्त में 7 दिन
  • सितंबर में 7 दिन
  • अक्टूबर में 10 दिन
  • नवंबर में 5 दिन
  • दिसंबर में 6 दिन

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *