Press "Enter" to skip to content

लालू को संयुक्त राष्ट्र रत्न मिलना चाहिए, आरजेडी सुप्रीमो पर गिरिराज का तंज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने के केंद्रीय मंत्री और गिरिराज सिंह की मांग पर सियासी पारा हाई हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर ओर से बीजेपी नेता की इस मांग को हास्यास्पद बताने को लेकर गिरिराज सिंह ने पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू जी को भारत रत्न नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का संयुक्त राष्ट्र रत्न दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि भारत रत्न से काम नहीं चलेगा। गिरिराज सिंह नरेंद्र मोद सरकार में कपड़ा मंत्री और बेगूसराय के सासद हैं। लालू यादव को भी राजद कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न देने की मांग की। पटना में पोस्टर भी लगाए गए थे। नीतीश कुमार को भी भारत रत्न देने के लिए पटना में पोस्टरबाजी की गई थी।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जिन्दगी भर ऐसा काम किया है कि उनको भारत रत्न से पूरा नहीं होगा, उनको विश्व रत्न का पुरस्कार मिलना चाहिए। क्योंकि उन्होंने चारा घोटाला, रेल घोटाला, नौकरी के लिए जमीन घोटाला जैसे कार्यों के लिए भी तो कुछ होना चाहिए। विपक्ष से कहना है कि आपको यूएनओ से मिलेगा क्योंकि भ्रष्टाचार की महिमा को विश्व भर में लालू जी ने पहुंचाया है। इनको देश का रत्न तो नहीं मिल सकता, इन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ का रत्न मिलना चाहिए। गिरिराज सिंह का यह बयान देश में नई सियासी बयार को हवा देने वाला है। माना जा रहा है कि आरजेडी की ओर से गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *