Press "Enter" to skip to content

दिल्ली : कोंडली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ऑटो चालक के घर खाया खाना 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कोंडली पहुंचे। जहां उन्होंने एक ऑटो ड्राइवर नवनीत कुमार के घर भोजन किया। जिसके बाद ऑटोरिक्शा चालक ने उत्साहपूर्वक बताया कि अरविंद केजरीवाल को दाल, पनीर और कई अन्य सब्जियां खिलाई गई जो उनकी पत्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए पकाई थी। ऑटो ड्राइवर नवनीत कुमार आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं। वे अपने गले में पीला गमछा पहनते हैं और उनके रिक्शा के पीछे केजरीवाल का पोस्टर लगा होता है।

ऑटो ड्राइवर नवनीत कुमार ने आगे कहा कि दिल्ली में “आप” के सत्ता में आने के बाद उनका जीवन बेहतर हो गया है। पहले जब सभी ऑटो चालक थोड़ी देर के लिए अपने वाहन पार्क करते थे, तो पुलिस द्वारा परेशान किया जाता था, अब ऐसा नहीं होता है।

बता दें, कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऑटोरिक्शा चालकों के लिए कई वादे किए हैं। जिसमें 10 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर, 5 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी और ‘पूछ-ओ ऐप’ को फिर से लॉन्च करना शामिल है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *