Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी की यात्रा का चौथा चरण 15 दिसंबर से, मिथिला से सीमांचल होते भागलपुर जाएंगे राजद नेता

आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 15 दिसंबर से कार्यकर्ता दर्शन यात्रा के चौथे चरण का आगाज करेंगे, जो 22 दिसंबर तक चलेगी। इसके पहले तीसरे चरण की यात्रा के दौरान जमुई में रहने के दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव और बिहार में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा होने के कारण यात्रा स्थगित कर दी गयी थी। वहां यात्रा को रोक कर वे रांची के लिए रवाना हो गए थे।तेजस्वी की यात्रा के चौथे चरण का आगाज मिथिला से होगा। सीमांचल होते हुए भागलपुर जाएंगे। तेजस्वी यादव की यात्रा के चौथे चरण का प्रोग्राम 15 दिसंबर से शुरू होगा, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। 15 दिसंबर- सुपौल, 16 दिसंबर- सहरसा, 17 दिसंबर- मधेपुरा, 18 दिसंबर- अररिया, 19 दिसंबर- किशनगंज, 20 दिसंबर- पूर्णिया, 21 दिसंबर -कटिहार, 22 दिसंबर- भागलपुर जाएंगे।

तेजस्वी के कार्यकर्ता दर्शन कार्यक्रम के लिए जिलों में जगह भी तय कर ली गई हैं। तेजस्वी यादव की चौथे चरण की यात्रा की औपचारिक घोषणा पार्टी की ओर से कर दी गई है।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राज्य में यात्राओं का दौर जारी है। 15 दिसंबर से ही नीतीश कुमार भी महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे। जिस पर 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *