Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया सोनिया गांधी का 78वां जन्म दिवस, कार्यकर्ताओं ने काटा केक 

मुजफ्फरपुर जिले में तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी का 78वां जन्म दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि फोर्ब्स सूची में विश्व की सबसे सशक्त महिला के रूप में कई बार जगह बनाने वाली सोनिया गांधी कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहीं।

नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्ष 2004 और 2009 में केंद्र में सरकार बनाने में सोनिया गांधी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में कुणाल सहाय, आनंद कुमार मोहित, सविता श्रीवास्तव, श्याम सुंदर जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *