Press "Enter" to skip to content

आखिर क्यों बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे आरजेडी विधायक, कहीं तेजप्रताप का खौफ तो नहीं?

बिहार में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में विधानसभा सीटों पर दावे भी ठोके जाने लगे हैं। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने इस बार हसनपुर सीट से बदले महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उनके इस ऐलान के बाद महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन की परेशानी बढ़ती दिख रही है। सीट जाने के डर से मुकेश रोशन खौफ में हैं। खौफ भी ऐसा कि मुकेश रोशन बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे।दरअसल, समस्तीपुर के हसनपुर सीट से विधायक और लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने महुआ में सड़क और अस्पताल बनवाया है और महुआ का विकास करने का काम किया है। महुआ से हम चुनाव नहीं लड़ेंगे तो और कौन लड़ेगा? तेजप्रताप के इस ऐलान के बाद महुआ सीट से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन को उनकी सीट जाने का डर सताने लगा है। उनका डर वाजिब भी है, क्योंकि  किसी और ने नहीं बल्कि पार्टी के चीफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे ने उनकी सीट से चुनाव लड़ने का जो एलान कर दिया है।

टिकट कटने के डर से सहमें महुआ विधायक मुकेश रोशन ने कहा है कि तेजप्रताप यादव पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे हैं, वह जहां से चुनाव लड़ना चाहेंगे लड़ेंगे, उनको कौन रोक सकता है। टिकट कटने के सवाल पर आरजेडी विधायक ने भारी मन से कहा कि पार्टी का जो निर्णय होगा उन्हें मंजूर है। तेजप्रताप यादव लालू प्रसाद के बेटे हैं उनसे मैं अपनी तुलना कैसे कर सकता हूं, मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं?

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव नहीं लड़ेंगे तो गांव जाकर खेत थोड़े ही न जोतेंगे, हम भी डॉक्टर हैं जाकर क्लिनीक चलाएंगे। जनता की सेवा करने के लिए और भी बहुत से तरीके हैं। पार्टी चीफ लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और महुआ की जनता के सहयोग से सदन में जाने का मौका मिला। 24 घंटे जनता और पार्टी की मजबूती के लिए काम करता हूं। अब पार्टी जो भी निर्णय लेगी उसपर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

टिकट कटने के खौफ से सहमें महुआ विधायक मुकेश रोशन बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे। विधायक के रोने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तेजप्रताप के एलान के बाद मुकेश रोशन खुलकर कुछ बोल तो नहीं पा रहे हैं हालांकि इतना जरूर कह रहे हैं कि तेजप्रताप यादव पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे हैं, वह चाहें तो बिहार के किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं और अगर जरूरत पड़ी तो राजनीति छोड़कर एक बार फिर से वह अपनी डॉक्टरी फिर से शुरू कर देंगे।
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *