Press "Enter" to skip to content

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगी ममता बनर्जी! तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात

ममता बनर्जी ने इंडिया एलायंस का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर की थी. जिस पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। ‘सब लोग मिल जुलकर फैसला करेंगे. अभी तो किसी एक नाम पर फैसला नहीं लिया गया है. जब सब लोग बैठेंगे तब इस पर फैसला लिया जाएगा. इंडिया एलायंस में जितने भी सीनियर लीडर्स हैं, उनमें से कोई भी इसका नेतृत्व करेंगे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है.’

यह बयान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिया है. दरअसल, इन दिनों इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. यहां तक कि खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यह कह चुकी हैं कि वह इंडिया गठबंध का नेतृत्व करना चाहती है. जिसके बाद से ही कई इंडिया एलायंस के नेता उनका सपोर्ट भी करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि आरजेडी नेता कोलकाता पहुंचे थे, जहां उनसे ममता बनर्जी का इंडिया एलायंस का नेतृत्व करने को लेकर सवाल किया गया था. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है कि अगर इंडिया एलायंस का ममता बनर्जी नेतृत्व करती हैं तो।

तेजस्वी के अलावा शरद पवार और सुप्रियो सूले भी ममता बनर्जी का समर्थन कर चुके हैं. दिग्गज नेता शरद पवार ने ममता बनर्जी के नेतृत्व को लेकर कहा था कि उनमें वह क्षमता है कि वह इंडिया एलयांस को लीड कर सके. उनके अलावा सुप्रिया सूले भी ममता को देश की सबसे बड़ी नेताओं में से एक बता चुकी है।

बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा था कि वह इंडिया एलायंस के लीड को लेकर खुश नहीं हैं और अगर उन्हें यह मौका दिया जाता है तो वह इसका नेतृत्व काफी अच्छे से करेंगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल वह बंगाल नहीं छोड़ना चाहती है. वह बंगाल में रहकर ही इंडिया एलायंस को लीड करना चाहती हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *