शिवहर : लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन पर दिए विवादित बयान से आक्रोशित शिवहर क्षत्रिय महासभा ने मुख्यालय स्थित जीरो माइल (पटेल) चौक पर चिराग पासवान का पुतला द’हन किया। वहीं चिराग पासवान को दोहरे चरित्र का नेता बताते हुए नारेबाजी की।

आनंद मोहन के समर्थकों ने कहा है कि चिराग पासवान एनडीए में रहकर भी एनडीए के प्रति वफादार नहीं हैं। यह बात अब खुलकर सामने आ गया है तो वे खुद को नंगा देख अनाप-शनाप बोल रहे हैं।याद रहे कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी तीन जगह हेलीपैड बनवाने के बाद भी सभा में नहीं आए।

वहीं हाल के बिहार में हुए उपचुनाव में चारों विधानसभा में एक भी सीट पर प्रचार करने नहीं गए। इससे यह साबित होता है कि चिराग पासवान एनडीए के साथ छल कर रहे हैं उन्हें अपना स्टैंड साफ करना चाहिए कि वह एनडीए में है कि नहीं। विरोध जुलूस में आनंद मोहन समर्थकों ने कहा कि अपने बयान में चिराग पासवान ने जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है उससे क्षत्रिय महासभा को काफी ठेस पहुंची है हम उनके द्वारा दिए गए बयान की घोर निंदा करते हैं। अपने बयान के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व सांसद आनंद मोहन बिहार के कैसे नेता है यह बताने की आवश्यकता नहीं है। वे जिंदा कौम के जिंदादिल और लोकप्रिय नेता हैं और रहेंगे। चिराग पासवान उनके पुत्र की उम्र के हैं बोलने से पहले सभ्यता और संस्कृति के बारे में एक बार सोचना चाहिए था। चिराग पासवान को यह मालूम होना चाहिए कि आनंद मोहन ने जो सवाल उठाए हैं वो पूरी तरह सारगर्भित है और एनडीए का अंग होने के नाते किया गया है। चिराग पासवान का गुस्सा होकर बेतुका बयान देने से यह बात का प्रमाण है कि चिराग पासवान एनडीए को अंधेरे में रखने का काम कर रहे हैं।



मौके पर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, विजय विकास, अशोक सिंह, ताजपुर सरपंच मुकेश कुमार, पप्पू सिंह रतनपुर, अजीत सिंह, सतीश सिंह, रूदल सिंह एवं तारा आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


















Be First to Comment