Press "Enter" to skip to content

भाजपा का संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई बैठक

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में स्थानीय जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें संगठन पर्व सदस्यता प्रभारी, सत्यापन सहयोगी सहित सभी मंडल के चुनाव सहयोगी शामिल हुए। इस बैठक में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल जिला स्तरीय चुनाव के प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। बूथ कमेटी बनाने पर सभी वक्ताओं ने जोड़ दिया। मौके पर प्राथमिक सदस्यता संयोजक, सक्रिय सदस्यता प्रभारी एवं संगठन पर्व सहयोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि बूथों को सशक्त करने के उद्देश्य से संगठन पर्व मनाया जा रहा है। इसके लिए मंडल व शक्ति केन्द्र सहयोगी का गठन करना है। उन्होंने कहा कि मंडल में सहयोगी का गठन हो चुका है। कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी का गठन प्रदेश के निर्देशानुसार 30 नवंबर तक करना है। इसके बाद ही मंडल अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया शुरू होगी। प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता अभियान व बूथ गठन की प्रक्रिया एक साथ चलेगी। बूथों का गठन होने के बाद जिला को भेजना है। उसके बाद उसे सरल पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर सदस्यता अभियान के सह संयोजक धनंजय झा ने मुजफ्फरपुर शहर की प्रसिद्ध कलाकर्मी स्वरांजलि कला केंद्र की निदेशिका ममता रमण को भाजपा का सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाया। पीएम मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने सदस्यता ग्रहण किया और कहा भारत तभी विकसित होगा जब महिलाएं सशक्त होंगी।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, रामनरेश मालाकार, अंकज कुमार, मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, आशीष अग्रवाल, प्रवक्ता सत्य प्रकाश भारद्वाज,राजीव कुमार,प्रदेश पिछड़ा मोर्चा महामंत्री साहेब साह, धर्मेंद्र कुमार अबोध, बिंदेश्वर सहनी, मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता, विजय पांडे, भारत रत्न यादव, उमेश पांडे कोषाध्यक्ष संजय चूड़ीवाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *