Press "Enter" to skip to content

पिता की 46वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने नालंदा पहुंचे सीएम नीतीश, मां और पत्नी को भी किया याद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय रामलखन सिंह की 46वीं पुण्यतिथि पर एक भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण विगहा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल एक पुत्र के भावनात्मक संबंधों को दर्शाया, बल्कि एक सार्वजनिक व्यक्तित्व की विरासत को भी याद किया।

देवीस्थान में पूजा-अर्चना के साथ ही नीतीश कुमार ने परंपरागत रीति-रिवाजों को जीवंत रखते हुए देवी-देवताओं को फल और मिठाई का प्रसाद अर्पित किया। इसके पश्चात् वे अपने बेटे निशांत कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्मृति वाटिका पहुंचे, जहां उनके पिता की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। स्मृति वाटिका में नीतीश कुमार ने अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को याद किया, और अपनी माता परमेश्वरी देवी और पत्नी मंजू सिन्हा को भी याद किया।

बता दें, कि रामलखन सिंह अपने समय के एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। क्षेत्र के प्रसिद्ध बैध होने के साथ-साथ वे राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में भी सक्रिय रहे। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण का एक उदाहरण रहा है, जिसे नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक यात्रा में निरंतर जीवंत रखा है। कार्यक्रम में जमा खान, संजय गांधी, ललन सर्राफ, ई. सुनील, गुलरेज अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *