छठ पूजा के पहले ही दिन लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा के नि’धन से उनके प्रशंसकों को गहरा आघात पहुंचाया है। छठ गीतों के जरिए लोगों के दिलों में रचने-बसने वाली शारदा सिन्हा लगभग एक सप्ताह से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके नि’धन पर कई हस्तियों ने शोक जताया है। इसी कड़ी में राजद परिवार के नेताओं ने लोक गायिका पद्म विभूषण शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, संसद मीसा भारती समेत राजद परिवार के नेताओं ने लोक गायिका पद्म विभूषण शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने छठ पूजा के गीतों से काफी लोकप्रियता हासिल की है और अलग पहचान स्थापित की है।





















Be First to Comment