Press "Enter" to skip to content

शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा – संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की है। यह लोक गायिका पिछले दो सप्ताह से एम्स में भर्ती थीं और अब निधन की खबर सामने आई। वहीं, शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताई है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *