Press "Enter" to skip to content

गया पहुंचे पीएम मोदी, इन क्षेत्रों में करेंगे चुनावी रैलियां; जानिए पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार को लेकर चुनावी राज्य झारखंड जायेंगे। वे वहां दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाईअड्डे पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी यहां से रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे। पीएम मोदी गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद रांची आएंगे।  वहां से वह चाईबासा जाएंगे जहां उनका दोपहर करीब 2.30 बजे एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

पिछले हफ्ते झारखंड के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी थी पीएम मोदी झारखंड में रैली करने वाले हैं। अब उनकी इस रैली को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।  मालूम हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। जिसे पार्टी ‘संकल्प पत्र’ कहती है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार झारखंड की अस्मिता- रोटी, बेटी, माटी को बचाने में विफल रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *