दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। बैठक में सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार समेत विभिन्न विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।




दरअसल, सीएम ने अपने आवास पर धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की है। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव एन सरवन कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से धान अधिप्राप्ति को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य, धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि एवं धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य से संबंधित जानकारी सीएम को दी।

















Be First to Comment