मुजफ्फरपुर जिले के मां बगलामुखी दरबार में सीताराम सेवा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जहां अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि सैकड़ो सीताराम सेवा समिति के सदस्य मंदिर प्रांगण में सेवा दे रहे है। संध्या में भक्तों को भंडारे में खिचड़ी प्रबंध करवाई गई।






वहीं मंदिर में आने जाने वाले भक्तजनों की सेवा में भी कमिटी के लोग तत्पर दिखे। बगलामुखी मंदिर के महंत देव राज ने कहा कि बड़ा ही उत्तम कार्य समिति द्वारा किया गया है और आगे भी इस तरह का पुण्य कार्य करते रहेंगे।




मौके पर अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, संरक्षक राम नरेश गुप्ता, भाग नारायण पाण्डेय महासचिव, संतोष कुमार पांडेय, संतोष कुमार झा, सन्नी कुमार, आयुष राज, रोहित कुमार, संगठन संयोजक, मनीष कुमार, गोलू कुमार, सचिव सतीश कुमार, विकाश कुमार गोलू, सोमेश प्रभाकर, शिवम कुमार ,अभिमन्यु सिंह सहित कई महिला टीम के साथ सैकड़ो सदस्यगण मौजूद रहे।



















Be First to Comment