Press "Enter" to skip to content

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने सरकारी आवास में विजयादशमी को करेंगे गृह प्रवेश

पटना: पटना में 5 देशरत्न स्थित तेजस्वी यादव के बंगले को आज खाली कराया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस आवास को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को हैंड ओवर किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टीम शनिवार को बंगले की चाबी लेने पहुंची थी।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी को सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रहा करते थे। आवास हेंड ओवर करने के बाद अब विजयादशमी के दिन सम्राट चौधरी गृह प्रवेश करेंगे।

बिहार में सरकारी बंगला होना स्टेटस सिंबल माना जाता है। महागठबंधन से अलग होकर जब नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाई। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होते ही सभी मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया गया। बिहार में बीजेपी कोटा के मंत्रियों को नया बंगला दिया गया।

वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 5 देश रत्न मार्ग बंगला आवंटित किया गया। इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रहते थे। यह बंगला तेजस्वी के नाम से ही आवंटित था। लेकिन अब उनसे यह बंगला खाली करवा लिया गया है। इस बंगले को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम से आवंटित किया गया है। आज बंगले की चाबी सम्राट चौधरी के प्रतिनिधी को भवन निर्माण विभाग ने सौंप दी है। सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन इस बंगले में गृह प्रवेश करेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *