Press "Enter" to skip to content

राजधानी पर फिर बाढ़ का खतरा! पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

पटना : राजधानी पटना पर एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पड़ोसी देश नेपाल के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की कई नदियों को जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। गंगा नदी दीघा घाट और गांधी घाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

राजधानी पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! पटना में खतरे के निशान से ऊपर गंगा का  जलस्तर - Bihar Flood

जल संसाधन विभाग और केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, पटना में गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 49.52 मीटर पहुंच गया है। यहां खतरे के लाल निशान से गंगा 93 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं दीघा घाट में गंगा 50.60 मीटर पर बह रही है, यहां खरते का निशान 50.45 मीटर है। जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में गंगा का पानी फैल रहा है।

खासकर दियारा के इलाको में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग ने गंगा समेत राज्य की अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई है। जल संसाधन विभाग ने संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के बाद तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही इंजीनियरों और अन्य पदाधिकारियों को अलर्ट मोड़ में रहने को कहा गया है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *