Press "Enter" to skip to content

“राहुल गांधी ने विदेश में देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ाया”, सम्राट चौधरी ने विपक्षियों पर साधा निशाना

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने आरक्षण का मजाक बनाया। राहुल के डीएनए में आरक्षण विरोधी नीति है। पंडित नेहरू ने भी आरक्षण का विरोध किया था। इंदिरा गांधी ने भी आरक्षण के विरोध में काम किया था।

विदेश में राहुल गांधी के बयान क्यों बन जाते हैं कांग्रेस के लिए 'पनौती'? | Rahul  Gandhi Why Does Foreign statements abroad trick for Congress Elections

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने भी मंडल कमीशन का विरोध किया। आज राहुल वही कह रहे है। कांग्रेस का चरित्र उजागर हो चुका है। जब तक पीएम मोदी है तब तक आरक्षण को कोई छू नहीं सकता है। राहुल के अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जमकर बरसें।

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद आज उसी कांग्रेस की गोद में हैं। लालू ने भी किसी वर्ग को आरक्षण नहीं दिया। चुनाव के समय आरक्षण और संविधान को खतरे में बताते हैं। राहुल गांधी भारत को तोड़ने वाली शक्तियों के साथ है। वहीं जातिगत जनगणना को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जाति गणना का विरोध नहीं किया। फैसला मोदी सरकार को लेना है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *