Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी यादव के आभार यात्रा पर भाजपा का तंज, कहा- ‘राजद के युवराज पर्यटन पर…’

पटना : बिहार के नेता-प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस महीने ही आभार यात्रा निकालने वाले हैं। चर्चा है कि 17 अगस्त से यात्रा का पहला चरण शुरू होगा. इसको लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता विजय सिन्हा ने इस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि एक बार फिर सुनने में आ रहा है कि राजद के युवराज प्रदेश के पर्यटन परे निकलने वाले हैं. पिछले दिनों उनके कई दौरों की योजना बनी और बिगड़ी, पर चुनाव प्रचार से इतर आज तक उनका एक भी दौरा हो नहीं पाया. बीजेपी नेता ने कहा कि शायद वे एक सधे हुए पर्यटक की तरह अनुकूल मौसम की राह देख रहे हैं।

बिहार भ्रमण पर निकलेंगे तेजस्वी यादव, RJD कार्यकर्ताओं में भरेंगे ऊर्जा, जानिए कार्यक्रम...

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि एक तेजस्वी यादव परिवारवाद की राजनीति की देन हैं, इसलिए जनता से जुड़ना इनके लिए अहमियत ही नहीं रखता. डिप्टी सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते इनके पास लोगों से सीधे जुड़ने के ज्यादा अवसर भी हैं, लेकिन वह सिर्फ ”ट्विट” करके अपनी जिम्मेदारी का इतिश्री मान लेते हैं. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी आज की पीढ़ी के होने के बावजूद अपने पिता की तरह ही विद्वेष की राजनीति को बढ़ावा देने में जुटे हैं.

वहीं बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने राजद की आभार यात्रा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन जनता ने उन्हें सिर्फ चार सीटें देकर अपना संदेश दे दिया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी की राजनीति बिहार में नहीं चलने वाली है. वो चाहे आभार यात्रा करें या कोई और यात्रा, जनता ने उन्हें नकार दिया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *