Press "Enter" to skip to content

बिहार पुलिस महिलाओं को 15 सितंबर से ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ कराएगी उपलब्ध

पटना: महिलाओं के लिए अच्छी खबर पटना से आ रही है। अब उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस हर वक्त उनके साथ है और आगे भी रहेगी।

बिहार पुलिस अब बहुत जल्द सुरक्षित सफर सुविधा शुरू करने जा रही है। 05 सितंबर से इसकी शुरुआत भी हो जाएगी। पहले बिहार के 6 जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, बेगूसराय एवं नालंदा में शुरुआत के बाद दस दिन बाद 15 सितम्बर से इस सेवा को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। यह सुविधा निःशुल्क होगी।

दरअसल त्योहारों का मौसम आने वाला है। दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा के मौके पर महिलाओं का आवागमन बढ़ जाता है। पर्व-त्योहारों की खरीदारी को लेकर महिलाएं देर रात्रि तक मार्केट में रहती है। उन्हें रात में किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल अब बिहार पुलिस रखेगी। देश में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर बिहार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।

मनचलों से निपटने के लिए बिहार पुलिस सुरक्षित सफर सुविधा की शुरुआत 5 सितंबर से करने जा रही है जो महिलाओं के लिए किसी हथियार से कम नहीं होगा। इसकी मदद से महिलाएं पुलिस की मदद ले सकती है। सुरक्षित सफर सुविधा से महिलाएं अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस करेंगी और हर्षोल्लास के साथ दशहरा, दिवाली और छठ त्योहार मनाएंगी।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *