Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी पर ललन के हमले का रोहिणी आचार्य ने दिया जवाब, कहा- ‘जिनकी खुद की कुंडली में छेद है…,’

पटना : अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के नेता ललन सिंह ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी जन्म कुंडली में वो नहीं है जो वो चाहते हैं। इस पर अब राजद नेता और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद की लोकसभा चुनाव की पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर पलटवार किया।

बिहार में सत्ता हासिल करना तेजस्वी यादव की कुंडली में नहीं', केंद्रीय  मंत्री ललन सिंह ने कसा तंज - India TV Hindi

रोहिणी ने लिखा, ‘हंसी आती है वैसे लोगों को दूसरों की कुंडली में क्या लिखा है । ये बताते देख कर जिनकी खुद की कुंडली में तमाम तरह के छेद ही छेद हैं और अगर ऐसों की कुंडली खंगालने के पश्चात् जो सामने आता है उसे उजागर कर दिया जाए तो काली – कुंडली वाले का मुँह बिना किसी और के द्वारा काला किए स्वतः ही काला हो जाएगा .. वैसे भी पेट में – आंत में दांत गिनने वालों को कुंडली देखते देखना हास्यास्पद है।’

दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले कहा था कि यदि नीतीश कुमार INDIA गठबंधन के साथ होते तो बीजेपी हवा में उड़ जाती। बीजेपी ना तो बिहार में मजबूत होती और ना ही देश में। इसके बाद जब पटना में ललन सिंह से तेजस्वी के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तब केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था।

 

ललन सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका रहे हैं और ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ बिहार में सरकार चला रही है। तेजस्वी यादव जो सपना देख रहे हैं वो सिर्फ सपना ही रहेगा। उनकी जन्म कुंडली में वह नहीं लिखा है जो उनकी चाहत है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *