Press "Enter" to skip to content

राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज चलेगी ये ट्रेन, मात्र साढ़े 16 घंटे में पहुंचाएगी मुजफ्फरपुर से दिल्ली

पटना: आनंद विहार तक जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक अच्छी खबर दी है। 28 जुलाई से मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए 05219 सप्तक्रांति क्लोन सुपरफास्ट का परिचालन शुरू होगा। इसकी 20 सभी बोगियां स्लीपर और जेनरल की होंगी। यह करीब साढ़े 16 घंटे में मुजफ्फरपुर से आनंद विहार की दूरी तय करेगी। यह मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू (मुगलसराय) होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन 29 जुलाई को मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी।

Rajdhani से भी तेज दौड़ेगी Sapt Kranti Superfast की क्लोन ट्रेन, मुजफ्फरपुर से दिल्ली सिर्फ साढ़े 16 घंटे में - Saptkranti clone train will run faster than Rajdhani from Muzaffarpur to Delhi

इसका परिचालन दिसंबर तक रोजाना होगा। मुजफ्फरपुर से दोपहर डेढ़ बजे खुलेगी और आनंद विहार सुबह छह बजे पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार से सुबह आठ बजे खुलकर देर रात पौने एक बजे और मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह दूसरी ट्रेन है, जो मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए नियमित खुलेगी। मालूम हो कि आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति क्लोन एक्सप्रेस के स्लीपर और जेनरल बोगी में अत्यधिक भीड़ होती है। इसका आकलन बीते माह पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने किया था। इसके बाद सप्तक्रांति सुपरफास्ट चलाने की योजना तैयार की गई थी।

मुजफ्परपुर से आनंद विहार तक जाने वाली सप्तक्रांति क्लोन सुपरफास्ट मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर न्यू वेस्ट केबिन, प्रयागराज, गोविंदपुरी और आनंद विहार स्टेशनों पर रुकेगी। 28 जुलाई से मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए रवाना होगी।

 

वर्तमान में मुजफ्फरपुर के अधीन नारायणपुर अनंत में मालगोदाम है, जहां मालगाड़ियों से पार्सल के अलावा बंगाल से बालू, मध्य प्रदेश से सीमेंट, गुजरात से नमक आदि की खेप आती है। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना, अंबाला से रेडिमेड कपड़ा, गुजरात और महाराष्ट्र से सूती वस्त और पश्चिम बंगाल से होजियरी की खेप लेकर मालगाड़ी पहुंच रही है। यहां से मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर और चंपारण के व्यापरियों को फायदा मिल रहा है। समय के साथ सुरक्षित माल कम भाड़ा पर मिल रहा है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *