Press "Enter" to skip to content

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरो’पी बंटी को धनबाद से किया गि’रफ्तार

पटना: नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से गिर’फ्तार बंटी को सीबीआई की टीम पटना लेकर जा रही है. बंटी की गिरफ्तारी धनबाद के झरिया इलाके से हुई है. यह पेपर लीक मामले में धनबाद से दूसरी गिर’फ्तारी है। सीबीआई ने बंटी को विशेष अदालत में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। धनबाद से पहली गिर’फ्तारी अमन की हुई थी, जिसे सीबीआई ने 3 जुलाई को गि’रफ्तार किया था. अमन को धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर स्थित एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया था. पूछताछ के दौरान बंटी का लोकेशन मिला था।

NEET Paper Leak:नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से दूसरी गिरफ्तारी, सीबीआई ने  बिहार के बंटी शर्मा को किया अरेस्ट

 

साथ ही बात दें कि 3 जुलाई को अमन और बंटी के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी, लेकिन तब बंटी फरार हो गया था. छापेमारी के दौरान सीबीआई ने उसकी एक्सयूवी गाड़ी जब्त कर ली थी. अमन और बंटी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. सीबीआई को शक है कि रॉकी और संजीव मुखिया के करीबी हैं. बंटी पेपर लीक मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था और पैसे के लेनदेन और एडमिशन का काम भी करता था. छापेमारी में सीबीआई ने बंटी के घर से नकद, बैंक खाते के दस्तावेज और जमीन के कागजात जब्त किए हैं।

सीबीआई इस मामले में कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. अमन को 4 जुलाई को धनबाद से पटना लाया गया और विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 4 दिनों की रिमांड पर भेजा गया. सीबीआई ने हजारीबाग से गिरफ्तार ओसेस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम, पत्रकार जमालुद्दीन, चिंटू और अमन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की. इस पूछताछ में मास्टरमाइंड, पैसे के लेनदेन, फरार रॉकी और संजीव मुखिया के ठिकाने की जानकारी ली जा रही है. अब बंटी को भी इनके साथ पूछताछ में शामिल किया जाएगा।

 

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *