Press "Enter" to skip to content

पटना मेट्रो निर्माण में बाधा बन रहे 33 घरों पर चलेगा बुलडोजर, लोगों ने कोर्ट में लगाई गुहार

पटना: पटना में मेट्रो रेल परियोजना का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन इसके दौरान कई जगहों पर रुकावटें भी आ रही हैं। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह इन रुकावटों को दूर करने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। पटना-गया रोड पर मेट्रो रेल डिपो के निर्माण के लिए 37 मकानों का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन अभी तक इनमें से केवल 4 मकान ही तोड़े गए हैं. बाकी 33 मकानों को अब तक नहीं तोड़ा गया है।

Patna Metro Project: Patna Metro: पटना मेट्रो निर्माण में बाधा बन रहे इस  रोड के 33 मकान, मालिक अड़े तो डीएम ने जारी किया नया फरमान; जानें अब क्या  होगा | Patna

 

 

डीएम ने भू अर्जन पदाधिकारी और मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक कर इन मकानों को जल्द से जल्द ध्वस्त करने का आदेश दिया है. मकान मालिकों का कहना है कि जब तक उन्हें विस्थापित नहीं किया जाएगा, वे अपने मकान नहीं तोड़ने देंगे. पहले से टूटे चार मकानों में से सिर्फ एक मकान मालिक को मुआवजा मिला है, जबकि दो मकान मालिकों को चार महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिला है. एक मकान मालिक ने इस मुद्दे को लेकर कोर्ट का सहारा लिया है।

साथ ही बता दें कि 33 मकानों में से 27 मकान मालिकों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। बाकी छह मकान मालिक विस्थापन की मांग कर रहे हैं. एक मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने इस मामले को हाई कोर्ट में उठाया है और कोर्ट ने आदेश दिया है कि पहले मकान मालिकों को विस्थापित किया जाए, उसके बाद ही मकानों को तोड़ा जाए।

 

इसके अलावा पटना-गया रोड के साथ-साथ पीएमसीएच के पास मेट्रो रेल लाइन परियोजना में आ रही चार दुकानों को भी तोड़ने का आदेश दिया गया है. वहीं, राधा कृष्ण मंदिर जो मेट्रो लाइन के निर्माण में बाधा बन रहा है, उसे भी विस्थापित करने का आदेश दिया गया है. डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि परियोजना की प्रगति में आने वाली सभी रुकावटों को दूर किया जाएगा और मेट्रो का काम समय पर पूरा होगा. मकान मालिकों और दुकानदारों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा ताकि मेट्रो परियोजना में और कोई बाधा न आए।

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *