Press "Enter" to skip to content

बिहार के 24 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना: मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 24 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है. कोसी सीमांचल के साथ-साथ उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि दक्षिण बिहार में मानसून सक्रिय नहीं होने के कारण पटना आदि जिलों में गर्मी महसूस की जा रही है।

IMD Monsoon Weather Update; Rainfall Alert | Delhi Rajasthan MP UP  Maharashtra Bengal Photos | MP-गुजरात समेत 15 राज्यों में आज भारी बारिश की  चेतावनी: बिहार में बिजली गिरने से चार मौतें,

 

 

राजधानी पटना में सोमवार को तेज धूप के कारण गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. हालांकि शाम में पटना के कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहाना रहा. मौसम विभाग के अनुसार पटना में अभी मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है इस कारण बारिश नहीं हो रही है. राज्य के कोसी-सीमांचल इलाकों में जमकर बारिश हो रही है।

सोमवार को बारिश की बात करें तो पटना के बाढ़ में 2.5 और पंडारक में 0.8 मिमी बारिश हुई. हालांकि गर्मी जारी रही. तापमान में 1 डिग्री बढोतरी दर्ज की हई. पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम पारा सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा रहा।

 

आज मंगलवार को भी पटना में गर्मी रहेगी. हालांकि बुधवार के लिए राहत भरी खबर है. इस दिन कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. मंगलवार को कोसी सीमांचल के अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान में बारिश और वज्रपात की संभावना है. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बांका, भागलपुर, जमुई सहित 24 जिलों में बारिश की संभावना है।

 

पटना सहित दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है. इस कारण इन इलाकों में मंगलवार को भी गर्मी पड़ने वाली है. इसमें पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, भोजपुर, नालंदा आदि जिला हीट वेव की चपेट में रहेगा. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *