Press "Enter" to skip to content

बिहार के स्कूलों में नई व्यवस्था आज से लागू, सभी शिक्षक मोबाइल पर बनाएंगे हाजिरी

पटना: बिहार के तकरीबन 78 हजार सरकारी नई व्यवस्था लागू हो गई है। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले लगभग 5 लाख शिक्षक और प्रधानाध्यापक मंगलवार से ई-शिक्षा कोष मोबाइल ऐप से हाजिरी बनाएंगे। इन्हें दो बार हाजिरी बनानी होगी। एक बार स्कूल आने पर और दूसरी बार स्कूल से जाते समय। मोबाइल ऐप पर हाजिरी बनते ही इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भी मिल जाएगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक ऑनलाइन के साथ-साथ भौतिक रूप से (रजिस्टर पर भी) शिक्षक-प्रधानाध्यापक अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। ताकि, किसी शिक्षक को शुरुआत में ऑनलाइन हाजिरी बनाने में तकनीकी दिक्कत आ रही हो तो उपस्थिति पंजी में उनकी हाजिरी दर्ज रहे। पर, आगे सिर्फ मोबाइल एप के माध्यम से ही हाजिरी बनाने की व्यवस्था रहेगी।

Schedule of recruitment of 30 thousand high school and plus Two teachers in  Bihar Third time slips due to Corona Infection - बिहार में 30 हजार  हाईस्कूल, प्लसटू शिक्षकों की भर्ती का

 

शिक्षा विभाग ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने की इस नई व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी कर चुका है। वहीं, विभाग के आदेश पर सभी जिला और प्रखंड स्तर पर भी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। ई-शिक्षा कोष मोबाइल ऐप से कैसे हाजिरी बनेगी, इसको लेकर भी हर जरूरी तकनीकी जानकारी वीडियो क्लिप आदि के माध्यम से शिक्षकों को दी गई है। ताकि, किसी को भी मोबाइल ऐप से हाजिरी बनाने में दिक्कत नहीं आए।

 

विभाग ने कहा है कि जो शिक्षक-प्रधानाध्यापक स्कूल से अन्यत्र किसी सरकारी कार्य के लिए प्रतिनियुक्त हैं तो ऐसी स्थिति में ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ विकल्प का चयन करते हुए बटन को क्लिक करेंगे। इन्हें भी कार्यस्थल पर आने और जाने के समय हाजिरी बनानी अनिवार्य होगी।

 

मोबाइल एप से हाजिरी बनाने में किसी तरह की दिक्कत आने पर विभाग के स्तर से तकनीकी सहायता देने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए परियोजना प्रबंधन इकाई गठित है, जिसके पदाधिकारियों का नंबर भी शिक्षकों से साझा किया गया है। राज्यभर के स्कूलों की इस नयी व्यवस्था की विभाग के स्तर पर मॉनिटरिंग भी होगी। आगे के चरण में स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी ऐप के माध्यम से ही प्राप्त की जाएगी।

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *