Press "Enter" to skip to content

“राजद के लोग लॉ एंड ऑर्डर को बदनाम करने की कर रहे साजिश” NEET पर मांझी का बयान

पटना: देश भर में नीट परीक्षा परिणाम का मामला चर्चा में है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. नीट पेपर लीक मामले को लेकर जीतन मांझी ने कहा कि यह बीजेपी, कांग्रेस और महागठबंधन का मामला नहीं है।  यह बात सही है कि इस परीक्षा में पेपर आउट हुआ है, लेकिन सरकार उस पर सख्त है और कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से स्वाभाविक सी बात है कि जो गरीब हैं उसके साथ जस्टिस नहीं हुआ है।

NEET UG 2024: SC says sanctity of exam affected, seeks NTA's response on  plea seeking scrapping of test

 

 

वहीं, बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर राजद की तरफ से हमला बोला जा रहा है। इस पर जीतन मांझी ने कहा कि हम बहुत पहले बोल चुके हैं कि कानून व्यवस्था पर महागठबंधन के लोगों को बोलने का अधिकार नहीं है. हम नजदीक से उन लोगों को जानते हैं. आज त्वरित कार्रवाई हो रही है. लोगों को पकड़ा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आज ऐसा नहीं हो रहा है गलत काम करने वाले अपहरण करने वाले को छोड़ा जा रहा है. तब नेगोशिएशन वाली स्थिति थी, लेकिन आज इस तरह का नहीं है और ऐसे लोग लॉ एंड आर्डर को लेकर बात करते हैं तो यह शोभा नहीं देता है।

 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा किया जा रहा है. लोगों को बदनाम करने के लिए जहां-जहां घटनाएं घट रही है, उसमें कौन लोग इंवॉल्व हैं. अगर आप देखेंगे तो स्पष्ट होगा कि राजद के लोग उसमें इंवॉल्व हैं. साफ रूप से और राजद के लोग लॉ एंड ऑर्डर को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. इस पर कानून भी बनने जा रहा है ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके।

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हमने मुलाकात की पहली बार मंत्री बनने के बाद आए हैं और मुख्यमंत्री से हमने अपने विभाग को लेकर सहयोग मांगा है. मांझी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने बहुत साफ शब्दों में कहा कि जो भी जमीन की जरूरत होगी, हम लोग जमीन देंगे. आप अपना काम कीजिए।

 

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *