Press "Enter" to skip to content

आसमान से बरस रही आग! बिहार के 14 जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के कारण त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 14 जिलों में गर्मी के रेड अलर्ट जबकि पांच जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी से त्राहिमाम, 2 दशकों में सबसे गर्म दिन रहा 16  जुलाई, बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार - Muzaffarpur Wow

 

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जून तक दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के पांच जिलों खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प.चंपारण, पू.चंपारण, छपरा, सीवान और गोपालगंज में गर्म दिन रहने की संभावना है।

 

उधर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं जबकि राजधानी पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसरा, शेखपुरा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। बता दें कि सोमवार को पटना समेत राज्य के बीस जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे।

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *