Press "Enter" to skip to content

बिहार में रिकॉर्डतोड़ गर्मी! लगातार दो दिन से भीषण गर्मी की चपेट में पटना, पारा 43 के पार

पटना: राजस्थान के मरुस्थल से आने वाली गर्म पछुआ हवा से पटना पिछले कई दिनों से झुलस रहा है। जिस कारण इस सीजन में लगातार राजधानी में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। पटना रविवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पारा का यह स्तर इस मौसम में सर्वाधिक है। इससे पहले 8 जून को पटना का अधिकतम तापमान 43 और 28 मई को 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

August was the hottest for the third time in 19 years rain also fell 24  percent less than average - India Hindi News - 19 सालों में तीसरी बार सबसे  गर्म रहा

 

 

रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सूरज की तल्खी ने घरों में भी लोगों को गर्मी में बेचैन कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना सहित 10 जिला भीषण गर्मी और दो जिला लू की चपेट में रहा। पटना, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा, नालंदा, अरवल और मुंगेर भीषण गर्मी की चपेट में रहा। वहीं जमुई और गया लू की चपेट में रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस बक्सर में रिकॉर्ड किया गया।

 

 

आज यानी (सोमवार)भी बिहार भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। विभाग ने पटना, बांका सहित दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के जिलों के एक-दो स्थानों पर भीषण उष्ण लहर के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं वैशाली, सीवान, सासाराम, गोपालगंज और सहरसा के एक-दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आसमान साफ रहने से सूरज के तल्ख तेवर ने पिछले तीन दिनों से लोगों को गर्मी को बेहाल कर दिया है। पटना में भीषण गर्मी रहने से दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात दिख रहे हैं।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *