Press "Enter" to skip to content

बिहार में मानसून देगा दस्तक! कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश

पटना: बिहार में प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मंगलवार से प्री-मानसून बारिश होगी। इस दौरान दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के अधिक स्थानों पर वर्षा होगी। कहा जा रहा है कि इस दौरान आंधी के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी, लेकिन दक्षिण बिहार में भी सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, सोमवार तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में गर्मी का प्रकोप दिखेगा।

Bihar: अगले 24 घंटे में बारिश, बिहार में 15 अक्टूबर को लौट रहा मानसून! -  Bihar Vidhansabha Election Rain in next 24 hours in many district tstb -  AajTak

 

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान पटना सहित दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों की अधिकतर जगहों पर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा। इन जिलों में कुछ जगहों पर लू चलने की भी आशंका है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, शनिवार को भी इसके बढ़ने के आसार हैं। वहीं प्रदेश में तीन दिनों के दौरान थंडरस्टॉर्म की गतिविधि के कारण कुछ जगहों पर आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

बीते शुक्रवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। पटना के अधिकतम तापमान में 2.9 और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा। पटना सहित 27 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और आठ में गिरावट आई, जबकि पटना सहित सूबे के 35 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

 

 

 

बिहार में मानसून के आने की संभावित तारीख 15 जून बताई जा रही है। उसके पहले प्री-मानसून बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मौसम कमजोर स्थिति में है इसलिए अगले सप्ताह में बिहार में इसका असर नहीं दिखेगा। 15 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी और लोगों को खरीफ की खेती में सुविधा होगी।

राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और दक्षिण-मध्य भाग पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और  जहानाबाद जिलों में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है। आपदा प्रबंधन ने इन इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है। तथा गर्मी को लेकर तय एसओपी का पालन करने के लिए कहा गया है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *