मुजफ्फरपुर जिले के अखाड़ाघाट स्थित चिल्ड्रन पैराडाइज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मंत्री केदार गुप्ता, सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, उपमेयर मोनालिसा सहित अन्य मुख्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


वहीं विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिसके बाद बच्चों द्वारा 72 कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। जिसमें सबसे रोचक एवं संदेशदायक कार्यक्रम पहले मतदान फिर जलपान रहा। बच्चों ने उपस्थित लोगों को मतदान देने का संकल्प दिलाया एवं देश के खुशहाली के लिए सबको ईमानदार प्रयास करने का आह्वान किया। बच्चों द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, दहेज, लोक संस्कृति, लोक पर्व एवं अन्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

साथ ही, उपस्थित दर्शकों से भी मुजफ्फरपुर के चौक चौराहों का इतिहास पूछा गया और सही जवाब देने वाले 55 दर्शकों को साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि रचनात्मक कार्यों से बच्चों की प्रतिभाएं और निखरती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार, प्राचार्य आर के सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं मंच का संचालन शिक्षक साहित्यकार डॉ सतीश कुमार साथी ने किया।





















Be First to Comment