मुजफ्फरपुर में समाहरणालय परिसर के बाहर जन विचार मंच द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। जिसमें शहर के खेल मैदान अतिक्रमण मुक्त हो, अतिक्रमण मुक्ति के लिए पदाधिकारी नियुक्त हो, सार्वजनिक संपत्ति हड़पने से बचाने के लिए प्रशासन सक्रीय हो।

कलमबाग रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय हड़प ली गई हैं, भूमि पर माफियाओं ने होटल, खोल लिया हैं, इसकी जांच हो। जिला स्कूल मैदान से गाय का खटाल हटे, लंगट सिंह खेल मैदान में हाल ही में लगे करोड़ों रुपए के व्यायाम मशीन तोड़ दिए गए हैं कई गायब हैं, जिस पर एफआईआर हो। नेहरू स्टेडियम से नशेड़ियों को हटाया जाए, पोखर, तालाब, कुंआ की जमीन हड़प ली गई हैं जांच हो।

मौके पर अभिजीत पांडेय, राजीव रंजन, महंत पंकज दस, संजय कुमार, अजय कुमार, निलय कुमार भट्टाचार्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।














Be First to Comment