Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के एक थानाध्यक्ष को बैंड बाजे के साथ किया गया विदा 

मुजफ्फरपुर में एक थानाध्यक्ष की विदाई इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। तुर्की ओपी थाने में तैनात थाना प्रभारी रवि प्रकाश का ट्रांसफर जिले के कुढ़नी थाना में थानाध्यक्ष के पद पर हुआ है।

news 18

जब वे पदभार संभालने कुढ़नी थाना में जाने लगे तो उनकी विदाई तुर्की ओपी पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों और आम लोगों ने थानाध्यक्ष रवि प्रकाश के गले में फूल-माला पहनाकर उन्हें कार में प्यार से बैठाया। एसएचओ की कार को भी दूल्हे की गाड़ी की तरफ शानदार तरीके से सजाया गया था।

इसके अलावा बैंड-बाजा के साथ उनको विदाई दी गई। विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों के अलावा आस-पास के लोग भी मौजूद थे। गले में फूलों की माला से लदे थानाध्यक्ष रवि प्रकाश बेहद गदगद नजर आए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *