Press "Enter" to skip to content

बिहार को विशेष दर्जे के लिए युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा 

मुजफ्फरपुर में युवा जदयू ने प्रदेश इकाई के आह्वान पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग और उपेक्षा के विरुद्ध पदयात्रा निकाली। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पदयात्रा जिला परिसदन से खुदीराम बोस स्मृति पार्क व भारत माता नमन स्थल पर माल्यार्पण करते हुए समाहरणालय पहुंची।युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने कहा कि यह यात्रा केंद्र सरकार द्वारा बिहार के साथ किए जा रहे सौतेला व्यवहार के विरोध में निकाली गयी है। युवाओं का विकास विशेष राज्य के दर्जा के बिना संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं को प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार देना होगा। जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि युवाओं की भीड़ केंद्र के भाजपा सरकार की नींद हराम कर देगी।

युवा महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि युवा को अब जुमलेबाज भाजपा और मोदी की झूठी गारंटी नहीं, बल्कि विकास पुरुष नीतीश कुमार की सरकारी नौकरी सृजन करने वाली सरकार चाहिए।

मौके पर नरेंद्र पटेल, शैलेश कुमार शैलू, सौरभ कुमार साहेब, ठाकुर हरिकिशोर सिंह, सुनील पांडेय, मोहन पांडेय, प्रो अरुण पटेल, रामाशंकर सिंह, मनोज सिंह, प्रभात किरण, महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन, रजनीश कुमार सिंह, नीरज कुमार, सुमन चौधरी, मो नौशाद, अजीत निराला, स्वेता जायसवाल, वंदना मिश्रा, मिथलेश देवी पटेल, रमेश कुमार ओझा, जितेंद्र मांझी, रंजन कुमार, आलोक कुमार, राजा अंसारी, मुस्सुदीन, प्रकाश चौधरी, गुड्डू यादव, सुमन कुमार नुन्नू, श्याम शुंदैर पटेल, दिवाकर शाही, प्रभात कुमार सिन्हा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *