पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार अस्वस्थ चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर मुख्य विपक्षी दल भी चिंतित है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई।
सीएम नीतीश कुमार बीमार चल रहे हैं और बिहार के लोग जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा ने चिंता भी जताई है. पिछले तीन-चार दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार चल रहे हैं। अस्वस्थ होने के चलते मुख्यमंत्री राजगीर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके. उसके बाद भी किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी नहीं देखी गई है।

अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि हम लोगों को बिहार के मुख्यमंत्री की चिंता है. बिहार के लोग मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने लंबे समय तक बिहार की सेवा की है और बिहार के लोगों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी रखने का अधिकार है. मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में एक-एक जानकारी को साझा किया जाना चाहिए।
Be First to Comment