Press "Enter" to skip to content

पटना वासियों को मिलेगी नई सौगात; गंगा घाटों पर शाम में चलेगा लेजर शो, नगर निगम ने किया ट्रायल

पटना: बिहार की राजधानी पटना के लोग अब शाम में गंगा घाटों पर लेजर शो का आनंद ले सकेंगे। स्वच्छता सर्वे-2023 के तहत शहर के गंगा घाटों को सुंदर और स्वच्छ बनाया गया है। अब इन घाटों पर रात में लेजर शो के जरिए शहरवासियों को एक और सौगात मिलने वाली है। गंगा नदी में नाव पर लेजर शो की मशीन रहेगी और चलते हुए नाव से लेजर शो घाट पर दिखाया जाएगा। नगर निगम ने लेजर शो का ट्रायल भी किया है। रंगीन रोशनी और संगीत की धुन पर लेजर शो सभी को आकर्षित करेगा। गंगा किनारे सभी प्रमुख घाटों पर शाम में इसे चलाया जाएगा।

काशी में देव दीपावली:लेजर शो देख पर्यटकों के ठिठके कदम, जटाजूट के तांडव से  गंगा की लहरों पर बिखरी सतरंगी आभा - Dev Deepawali In Kashi Laser Show At  Chetsingh Ghat ...

पटना में गंगा नदी के किनारे कई तरह की गतिविधियां कराई जा रही हैं। छठ पूजा के दौरान घाटों पर सफाई व्यवस्था को उच्च गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए नगर निगम ने विशेष कार्य योजना बनाई है। देशभर में गंगा किनारे के शहरों में पटना को बेहतर रैंक दिलाने के लिए इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं। लेजर शो का मकसद लोगों को स्वच्छता का संदेश देना है।

पटना नगर निगम नगरवासियों के लिए एक और सुविधा देने जा रहा है। होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए मौर्या टावर में एक क्योस्क मशीन लगाई जा रही है। देशभर में चेन्नई के बाद पटना दूसरा नगर निगम बन जाएगा, जहां चेक और डिमांड ड्राफ्ट से ऑनलाइन भुगतान होगा। अगर आप अपना होल्डिंग टैक्स चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

मौर्या टावर में लगने वाले क्योस्क मशीन में प्रॉपर्टी संख्या डालने के बाद चेक या डिमांड ड्राफ्ट जमा करना है। ऐसा करने के तुरंत चेक प्राप्ति की रसीद मिल जाएगी और चेक क्लियर हो गया उसका मैसेज अपके मोबाइल नंबर पर चला जाएगा। होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए एक और काउंटर की सुविधा मिल जाएगा। मौर्या टावर के पहले फ्लोर पर मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *