Press "Enter" to skip to content

अपने घर का सपना साकार करने में मदद करेगी सरकार, जमीन खरीदने के लिए मिलेंगे 60 हजार रुपये

मुजफ्फरपुर: भूमिहीनों का अपने घर का सपना साकार करने में सरकार मदद करेगी। जमीन नहीं होने से सरकारी आवास मिलने की कई सालों से प्रतीक्षा कर रहे लाभुकों को मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत जमीन खरीदने के लिए सरकार राशि देगी। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इस संबंध में पहल की गई है। सरकार के उपसचिव रवि कुमार ने सभी जिलों को इसके लिए राशि स्वीकृत किए जाने होने जानकारी दी है। भूमिहीन लाभुकों के आवास के लिए जमीन खरीदने के मद में आठ करोड़ रुपये की स्वीकृत की गई है। मुजफ्फरपुर में 521 लाभुकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

यह सहायता राशि पीएम आवास योजना ग्रामीण और मुख्ममंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में शामिल वैसे लाभुकों को मिलेगी जिनके पास आवास निर्माण के लिए वास भूमि उपलब्ध नहीं है और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा उन्हें वास भूमि उपलब्ध नहीं करायी जाती। लाभुकों को मुख्यमंत्री वासस्थल क्रय सहायता योजना के तहत 60 हजार रुपये की मदद घर बनाने के लिए जमीन खरीदने को दी जाएगी।

योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों को दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर जिले में 521 लाभुकों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा। ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार इनमें से सबसे अधिक 192 लाभुक मुशहरी प्रखंड में है। इसके बाद कांटी में 142 लाभुक हं। पारू में 81, सकरा में 27, कुढ़नी में 24, मीनापुर में 19, साहेबगंज में 11, बोचहां में नौ, गायघाट में छह, मोतीपुर और मुरौल में तीन-तीन, सरैया में दो, औराई और मड़वन में एक-एक लाभुक शामिल हैं। बंदरा और कटरा प्रखंड में एक भी लाभुक होने की जानकारी नहीं दी गई है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *