मुजफ्फरपुर: छाता चौक पर बन रहे कलभट के गुणवत्ता को कोई देखने वाला नही है। वहीं पर बने लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क की भी स्थिति दयनीय है। कलभट का निर्माण 8 बार की ढलाई में पूरा होगा।

जब नया कलभट निर्माण हो रहा है तो पुराना बेस हटा के निर्माण करना चाहिए लेकिन वह पुराना कलभट इतना ठोस था की वह पुरी तरह टुटा नहीं, फिर जैसे तैसे निर्माण किया जा रहा है।

फरदो नहर की गहराई से कलभट का लेवल लेना चाहिए लेकिन लगभग 5 फीट उपर से निर्माण किया जा रहा है इसका नतीजा यह होगा कि नाले मे पानी हर दम भरा रहेगा।

महेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि लगातार सभी सम्बंधित अधिकारी , इंजीनियर, कांट्रेक्टर एवं महापौर को ध्यान केंद्रित किया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। निर्माण के दिन से आजतक का एक-एक फुटेज एवं विडीयों भी है, लगातार सम्बंधित लोगों का ध्यान केंद्रित कराते रहे लेकिन उस ओर ध्यान नही दिया गया न दिया जा रहा है।













Be First to Comment