मुजफ्फरपुर: शहर के मझौलिया रोड के वार्ड 27 में नाला निर्माण का कार्य जिसकी गति धीमी हैं वह भी ध्वस्त होती नज़र आ रही। इस परेशानी का भुगतान छोटे-छोटे बच्चों को करना पड़ रहा हैं।


मझौलिया रोड में दो माह से नाला निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। नाला निर्माण में खुदाई की मिट्टी सड़क पर रखे होने की वजह से आय दिन जाम लग जाता हैं। जिसका नतीजा यह होता हैं कि बच्चे सही समय से स्कूल नही पहुंच पाते है और घर लौटते वक़्त चिलचिलाती धुप में जाम जैसे स्थिति का सामना करना पड़ता हैं।

मझौलिया रोड निवासी महेश प्रसाद सिन्हा द्वारा भेजे गए आवेदन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है। मझौलिया रोड निवासी महेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने पर डीएम प्रणव कुमार को आदेश दिया हैं कि शहर के सभी इलाकों में नाला निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिससे राहगीरों और बच्चों और आम जनता को आने जाने में परेशानी ना हो।













Be First to Comment