मुजफ्फरपुर: मोतीझील ओवरब्रिज को वाहन मालिकों ने पार्किंग स्थल बना दिया है। ये प्रशासन व परिवहन विभाग की चेतावनी को खुली चुनौती देकर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ी कर रहे है। अवैध पार्किंग के कारण अक्सर यहां जाम की स्थिति रहती है। वाहन मालिकों के बीच नोंकझोंक की भी नौबत आती है। इसमें चार पहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक है।

दो चक्का वाहन मालिकों के उपर विभागीय कार्रवाई कुछ खौफ भी है, मगर सूमो, बोलेरो, मारुति समेत अन्य चार पहिया वाहन मालिक बेखौफ है। ऐसे लोग प्रशासन की चेतावनी को खुली चुनौती देते हुए यहां वाहन खड़ी करते है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां वाहन खड़ी करने वालों में अधिकतर रसूख वाले होते है। जिन्हें जुर्माने का भय नहीं होता।











Be First to Comment