Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: कविगुरु रविन्द्र नाथ जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: 9 मई 2023 मंगलवार को कविगुरु रविन्द्र नाथ जयंती के उपलक्ष्य पर स्थानीय बीणा कनसर्ट क्लब के सभागार मे एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविन्द्र संगीत से हुआ।

नए वर्ष के अवसर पर उपस्थित सभी दर्शकों को ओरियन क्लब, हरिसभा स्कूल, बिहार बंगाली समिति, हरिसभा दुर्गा पूजा कमिटी, निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन और हरिभक्ति प्रदायिनी सभा की ओर से शुभकामनाएं दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनिता घोष, अरविंद भट्टाचार्य, विश्वनाथ बनर्जी तथा स्वस्तिका बोस ने रविन्द्र संगीत प्रस्तुत किया, रविन्द्र नाथ टैगोर रचित कविता पाठ कि प्रस्तुति अनिका घोष, अयन बोस एवं कविषा बोस ने किया इसके अलावा  आनंदिता बोस ने नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन  श्रावणी बनर्जी एवं  निर्दशन सोमन बनर्जी एवं रूपाली दास ने किया। कार्यक्रम में वीणा कंसर्ट क्लब के सभापति पी.के मित्रा, सचिव आनंद गुहा समेत देवासिश गुहा, अमरनाथ चटर्जी, उज्ज्वल दास, अनिकेत घोष, सौमेत्र बनर्जी, दुर्गा पद दास, अर्पण बोस, विजय दास समेत कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *