मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अ’गलगी में घ’टना में चार लोगों की द’र्दनाक मौ’त हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग गं’भीर रूप से झुल’स गए हैं। सभी झु’लसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आ’ग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घट’ना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है।
![]()
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्थित एक घर में अचानक आ’ग लग गई। आघ ने देखते ही देखते तीन घरों को अपनी च’पेट में ले लिया। अ’गलगी की इस घ’टना में घर में सो रहे लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला और भयंकर आ’ग में झु’लसकर चार सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच से 7 लोग गंभीर रूप से झुल’स गए हैं।
मृ’तकों की पहचान नरेश राम की चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी कुमार, 8 वर्षीय शिवानी कुमारी, 5 वर्षीय अमृता कुमारी और 3 वर्षीय रिता कुमारी के रूप में हुई है। वहीं राजेश राम और मुकेश राम के घर में आगलगी में घर के अंदर सो रहे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए, जिनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।

घट’ना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति का भी नुकसान हो गया है। सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि देर रात अगलगी की घटना में कई लोग झुलस गए थे। चार बच्चियों की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है और झुलसे अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।












Be First to Comment