मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर पुलिस मॉक ड्रिल में फेल हुई तो वहीं दूसरी तरफ लोडर से आए चो’रों ने मोबाइल टावर ही चो’री कर लिया। और गाड़ी में लादकर फरार हो गए। चो’रों ने नट बोल्ट तक नहीं छोड़ा। मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर चोरी की 10 दिनों में ये दूसरी घ’टना है। इस बार चो’रों ने सिकंदरपुर ओपी के न्यू कॉलोनी में जीटीएल कंपनी का मोबाइल टावर चोरी कर लिया और जब घ’टनास्थल पर अधिकारी पहुंचे तो वो भी दंग रह गए। वहीं कंपनी से जुड़े अधिकारी का कहना है कि चो’री हुआ मोबाइल टावर साइट बीते कुछ सालों से बंद थी। लेकिन जब हाल में जब निरीक्षण किया गया तो मोबाइल टावर गायब था। टावर के सहयोगी उपकरण शेल्टर, जनरेटर, एसएमपीएस, स्टेबलाइजर भी चोरी हो चुके थे। जिसकी कीमत करीब 4 लाख से ज्यादा की आंकी जा रही है।

खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हैं चोर
इससे पहले भी श्रमजीवी नगर में बंद पड़े मोबाइल टावर पर चो’रों ने हाथ साफ कर दिया था। चो’रों के निशाने पर ऐसे टावर होते हैं। जो खराब या बंद पड़े होते है। और चोरी का खुलासा भी तब होता है। जब संबंधित टावर के अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं। वहीं टावर चोरी के मामले में खुलासा ये भी हुआ है कि चोरी करने वाले खुद को जीटीएल कंपनी का कर्मचारी बताते हैं। इसके बाद वे लोग टावर को खोलकर लेकर चले जाते हैं। साथ में जितना उपकरण था वह भी ट्रक पर लादकर ले जाते हैं। चश्मदीदों के मुताबिक गाड़ी से आए लोग खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते थे।

मॉक ड्रिल में पुलिस फेल, चोरों के हौंसले बुलंद
वहीं पुलिस शहर में टावर चोरी की घटनाओं से अंजान बनी हुई है। शनिवार को जब मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने मॉक ड्रिल की तो उसमें भी पुलिस फेल नजर आई। एक सफेद गाड़ी को पकड़ने में 4 थानों की पुलिस नाकाम साबित हुई। इस में एसएसपी ने संबंधित थानेदारों की क्लास भी ली। ऐसे में मुजफ्फरपुर में चोरों के हौंसले फिलहाल तो बुलंद नजर आ रहे है।








Be First to Comment