लॉकडाउन के बीच एक विवाहिता का दहेज के लिए हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतिका के मायके वालों के बयान पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, घटना के संबंध में बताया गया है कि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक शिवपुरी में एक विवाहित का लाश उसके कमरे में मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतिका के मायके वालों को खबर मिलते ही नौबतपुर निवासी उसके पिता मंगलेश्वर राय ने थाने लिखित आवेदन देते हुए उसके पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
मृतिका के पिता ने अपने आवेदन में कहा है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी के उपर उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। पति द्वारा बार-बार बाइक और पांच लाख रुपये के लिए दबाव बनाया जा रहा था और उसी कारण उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, पिता के बयान पर पुलिस ने मृतिका के पति को गरिफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।
Input: News4nation









Be First to Comment