Press "Enter" to skip to content

बिहार में पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बद’माश, हथि’यार दिखा शख्स से लू’ट लिए लाखों रुपए

मुजफ्फरपुर: बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी के मुंशी से साढ़े तीन लाख रुपए लू’ट लिए और हथिया’र लहराते हुए मौके से फ’रार हो गए। व्यवसाई का मुंशी पैसे कलेक्शन कर वापस लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में बद’माशों ने उसे घेर लिया और लूट’पाट की वा’रदात को अंजाम दिया। घ’टना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घट’ना करजा थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित नरहर सराय के पास की है।जानकारी के अनुसार, कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यवसायी पप्पु गुप्ता जो पैक्स अध्यक्ष भी हैं। पप्पु गुप्ता के मुंशी वीरेंद्र किशोर राय कांटी और मड़वन इलाके से पैसा कलेक्शन करके वापस लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास मौजूद साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बद’माश मौके से फरार हो गए। लू’ट की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों द्वारा घट’ना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ कुमार चंदन भी आनन-फानन में घट’नास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि घ’टना को लेकर आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है और पुलिस टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने जल्द ही लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *