मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर। जहां गो’लीबारी की घ’टना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई गो’लीबारी में एक युवक के पैर में गो’ली लगी है। जिससे वह बुरी तरह से घा’यल हो गया है। घटना’ का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

अपरा’धियों ने युवक के पैर में गो’ली मा’री है। गो’ली लगने के बाद युवक मौके पर ही गिर गया आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। युवक की पहचान अहियापुर के बड़ा जगन्नाथ निवासी 17 वर्षीय रजनीश के रुप में हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

वही इस घट’ना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। घायल युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। वही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरो’पी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।









Be First to Comment