मुजफ्फरपुर: बिहार में अप’राधी बेलगाम हो गये है और एक के बाद एक आपरा’धिक घट’नाओं को अंजाम दे रहे हैं। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां बेखौफ अपरा’धियों ने एक युवक को गो’ली मा’र दी है।


गले के चेन को छिनने के दौरान जब युवक ने विरो’ध किया तो बाइक सवार अपरा’धियों ने गो’ली मा’र दी। जिससे वह गंभीर रुप से घा’यल हो गया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैं’ग गि’रोह का तांडव लगातार जारी है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में एक युवक को बाइक सवार बद’माशों ने जबरन रोका और गले का चेन छिनने लगा। युवक ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गो’ली मा’र दी।

गोली मारने के बाद बाइकर्स गैंग हथियार लहराते मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।











Be First to Comment