मुजफ्फरपुर: बिहार में अपरा’धियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी जिले से गो’लीबारी, ह’त्या, लू’ट- पा’ट की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रसाशन लगातार एक्शन मोड में काम कर रही है। इस बीच अब एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से गो’लीबारी की घट’ना निकल कर सामने आई है। इस गो’लीबारी में एक ई रिक्शा चालक ज’ख्मी हो गया। यह घ’टना अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर की बताई जा रही है। घा’यल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि, इस गो’लीबारी को आधा दर्जन की संख्या में उपद्र’वी के द्वारा अंजाम दिया गया है। इस गो’लीबारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हवाई फाय’रिंग करने के क्रम में ई रिक्शा चालक को गो’ली दाहिने हाथ में लगी गई है।

वहीं, इस घ’टना को लेकर ई रिक्शा चालक ने बताया कि वह घर लौट रहा था। इसी बीच आधा दर्जन की संख्या में लोगों के द्वारा हवाई फाय’रिंग की जा रही थी और इसी क्रम में मुझे रोक कर पूछताछ की गई। जिसके चलते एक गो’ली मुझे लग गई।

इधर, इस घट’ना के बाद से सभी बाइक सवार अ’पराधी भाग गए हैं। घट’ना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आपको बताते चलें कि, मुजफ्फरपुर समेत पुरे बिहार में इन दिनों अपरा’ध चरम सीमा पर पहुंच गया है और लगातार गो’लीबारी की घट’ना को अप’राधी अंजाम दे रहे है।








Be First to Comment