Press "Enter" to skip to content

प्रेम संबंध का विरो’ध करने पर प्रेमिका के चाचा की ह’त्या, प्रेमी ने फिल्म देखकर रची सा’जिश

मुजफ्फरपुर:  बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखकर एक स्कूल संचालक ने प्यार में कांटा बने CSP संचालक को रास्ते से हटाया। मुजफ्फरपुर ज़िले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का यह मामला है। जहां बीते 14 जनवरी को एक सीएसपी संचालक की गुमशुदगी की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम और उनके परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया गया। इसी क्रम में 15 जनवरी को जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में बोरे में बन्द एक डे’ड बॉडी बरामद किया गया। जिसकी पहचान उक्त गायब सीएसपी संचालक रंजीत कुमार के रूप में हुई।

बिहार: प्रेम संबंध का विरोध करने पर प्रेमिका के चाचा की हत्या, प्रेमी ने  फिल्म देखकर रची साजिश - Girlfriend uncle murdered for opposing love affair  in Bihar lover conspired ...

प्रथम दृष्टया मामला ह’त्या की प्रतीत होने के बाद मृ’तक के पिता के आवेदन के आधार पर साहेबगंज पुलिस ने ह’त्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के लिए एसएसपी राकेश कुमार ने एसआईटी टीम का गठन किया। जिसमें सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन,साहेबगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार, डीआईओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सहित कई कर्मियों को शामिल किया गया। इसी टीम ने जांच के दौरान इस ह’त्याकांड का उद्भेदन किया।

सीएसपी संचालक ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने साहेबगंज थाना क्षेत्र में निजी स्कूल संचालक और उसके वाहन चालक को गिर’फ्तार किया है। पूछताछ के क्रम में दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। एसएसपी की माने तो फिल्म दृश्यम का पूरा सीन देखकर ह’त्या की साजिश रची थी ।

बताया जाता है कि स्कूल संचालक संदीप कुमार एक महिला से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। जिसमें ग्रामीण होने के कारण सीएसपी संचालक रंजीत कुमार बाधा बन रहा था। इसको अपने बीच से हटाने के लिए फिल्मी अंदाज में खौ’फनाक कदम उठाया और स्कूल संचालक ने अपने चालक के साथ मिलकर इस घट’ना को अंजाम दे दिया।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि पूछताछ के क्रम में पकड़े गए दोनों अपरा’धियों ने यह स्वीकार किया है कि प्रेम प्रसंग के कारण यह घट’ना हुई है । पूरे कहानी फिल्म दृश्यम को देख कर रखी थी और ह’त्या के बाद मृ’तक का बाइक, मोबाइल और डे’ड बॉडी अलग-अलग जगह पर फें’का था। जिससे कोई इन लोगों तक पहुंच नहीं पाए लेकिन पुलिस द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने परत दर परत खुलासे किये।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *